हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में कंटेनर घुसा, चालक घायल
फतेहपुर, जुलाई 10 -- चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास गुरुवार देर रात हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। कंटेनर चालक सत्यपाल निवासी पालनगर, थाना किशनी मैनपुरी गंभीर घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह कंटेनर के केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं ट्रेलर चालक नारायण सिंह निवासी कबूलपुर, थाना मलपुरा, आगरा भी घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बारिश बनी काल, खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम,चालक की मौत उसे पीएचसी गोपालगंज ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.