गंगापार, अप्रैल 11 -- गौहनिया चौराहे से बाई पास के इर्द-गिर्द प्रयागराज, बांदा चित्रकूट जाने वाले नेशनल हाईवे पर इन दिनों लापरवाही खुलेआम देखी जा सकती है। सड़क के किनारे लाइन लगाकर खड़े भारी-भरकम ट्रक किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। हालात यह है कि हाइवे के इर्द-गिर्द कई जगहों पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा इन खड़े ट्रकों ने घेर रखा है जिससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है। इस बारे में लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, किन्तु पुलिस और एनएचआई प्रशासन की अनदेखी के कारण दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। खासकर नो एंट्री खुलने के पहले रात के समय जब दृश्यता कम होती है तब बिना संकेतक या रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक सीधे बड़ी दुर्घटना और मौत का कारण बन हैं। नेशनल हाईवे के गौहनिया, जसरा बाई पास पर इस तरह ट्रक खड़ा करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.