फरीदाबाद, जुलाई 28 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-28 निवासी अनीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-37 स्थित हाईवे अड्डा रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान किसी ने उनकी कार का शीशा तोड़कर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ईयरफोन और अन्य सामान से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...