शाहजहांपुर, मई 4 -- ददरौल। नेशनल हाईवे पर आरसी मिशन क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से हो रहे धर्मस्थल निर्माण को पुलिस ने देर रात कार्रवाई कर ध्वस्त करा दिया। हरदोई बाईपास चौराहे से करीब 200 मीटर दूरी पर कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि मामला एलआईयू के संज्ञान में आने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से निर्माण कार्य हटवा दिया। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आने की चर्चा है, हालांकि उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- कॉरिडोर निर्माण में फिर मिला सुरंगनुमा नाला, लोगों में कौतूहल सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में स्पष्ट...