बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र में नगर पंचायत से सटे एक गांव के किनारे एक किशोरी अचेतावस्था में पड़ी मिली। किशोरी की हालत देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने हर्रैया पुलिस को सूचना दी। सड़क के किनारे किशोरी को पड़ा देखा आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में भर्ती कराया। किशोरी के परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक देख उसे परिजनों के साथ घर भेजव दिया। चिकित्सकों ने बताया कि युवती नशे में थी। हर्रैया पुलिस के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी यह किशोरी बीते माह 31 मार्च को हर्रैया कस्बा में मनोरमा नदी के घाट के पास नदी में कूद गयी थी। पुलिस ने...