मेरठ, अगस्त 10 -- दिल्ली-दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर रविवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पैदल और बाइक सवार 20 कांवड़िये घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। घायल कांवड़िये गाजियाबाद, हरदोई, दिल्ली के रहने वाले हैं। जबकि मृतक हरदोई का रहने वाला था। पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया है। हाईवे कांवड़ मार्ग पर दादरी गांव के पास रविवार रात दिल्ली से हरिद्वार जा रहे हरदोई के संडीला निवासी बाइक सवार कांवड़ियों शनि पुत्र छुटके, श्यामू पुत्र मंदेश और सुरेश पुत्र सीमाराम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां श्यामू को मृतक घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सहारनपुर में सड...