मेरठ, जुलाई 23 -- कांवड़ यात्रा को लेकर एक ओर जहां शासन प्रशासन दिन-रात प्रयासरत हैं, वहीं दिल्ली दून हाईवे पर कई स्थानों पर फैली बजरी व्यवस्था को चुनौती दे रही है। सिवाया टोल प्लाजा से मोदीपुरम की ओर जाने वाले हाईवे कांवड़ मार्ग पर एटूजेड कालोनी के पास हाइवे पर काफी दूर तक बजरी फैली है, वहीं दौराला में हाइवे कांवड़ सर्विस रोड मार्ग पर भी देर तक बजरी फैली है, जो हरिद्वार से गंत्व्य की ओर जाने वाले नंगे पैर और पैदल कांवड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। हाइवे पर फैली बजरी से दुपहिया वाहन चालक भी फिसल कर घायल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए तय किए गए रास्ते हाईवे कांवड़ मार्ग पर एटूजेड कट, दशरथपुर, दौराला में हाईवे और सर्विस रोड पर फैली बजरी और हाइवे पर दौड़ते वाहनों से बचने कांवड़ियों के लिए चुनौती ब...