आशीष गुप्ता, मई 4 -- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। एनसीआर में व्हीकल मॉनिटरिंग, एन्फोर्समेंट एंड कलेक्शन सिस्टम (वीएमईसीएस) लगाया जाएगा। यह प्रणाली हाईवे से गुजरने वाले हर वाहन की रियल टाइम जानकारी जुटाएगी। एनएचएआई अपनी सहयोगी संस्था भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड के माध्यम से ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़े 35 स्थानों पर इसे स्थापित करेगा। अधिकारियों के अनुसार, इन स्थानों पर लगे कैमरे और सेंसर हर वाहन की स्वचालित पहचान कर उसकी पूरी जानकारी सिस्टम में दर्ज करेंगे। नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों की सूचना संबंधित राज्य की ट्रैफिक पुलिस को भेजी जाएगी, जिससे तुरंत कार्रवाई हो सके। यह प्रणाली ग्रेप लागू होने के दौरान भी उपयोगी ...