भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता खरीक चौक के पास एनएच-31 पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे ट्रक और हाईवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से उठी चिंगारी से दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक चालक गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गया और जलकर उसकी मौत हो गई। हलांकि हाईवा पर सवार चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई और वहां से फरार हो गए। मृतक चालक की पहचान बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के सेवई प्राणपुर निवासी राजू कुमार सिंह (30), पिता सिद्धनाथ सिंह के रूप में हुई।तीन घंटे की कड़े मेहनत के बाद आग पर पाया काबूसूचना पर खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सीओ प्रवीण कुमार वत्स, नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्र, झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू पासवान, परबत्ता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अश्विन...