बेगुसराय, मई 13 -- लाखो थाना क्षेत्र के एन एच -31 पर रमजानपुर के समीप बुधवार को हाईवा बाइक से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृतक 40 वर्षीय गुड्डू कुमार था। वह लाखो थाना क्षेत्र के इनियर गांव निवासी ब्रिज किशोर सिंह का पुत्र था । वह रिफाइनरी में किसी कंपनी में ठेका मजदूर था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एन एच -31 जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ऒर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में जाम में फंसे राहगीर से लेकर वाहन चालक बिल बिलाते रहे। परिजन मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस कैंम्प कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...