समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- शाहपुर पटोरी। बख्तियारपुर-ताजपुर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर पटोरी प्रखंड के चकरमन गांव में हाईवा एवं ट्रैक्टर के बीच शुक्रवार की शाम भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए तथा ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में की जा रही है। घायल ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान पटोरी प्रखंड के शाहपुर उंडी निवासी अनुज कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवा निर्माणाधीन बख्तियारपुर ताजपुर फोरलेन सड़क निर्माण में मिट्टी-बालू भरने के कार्य में लगा हुआ था। शुक्रवार की शाम मिट्टी - बालू लादकर हाईवा निर्माणाधीन फोरलेन पर दरवा गांव की ओर से शाहपुर उंडी की ओर गलत लेन में तीव्र गति से आ रहा था। इसी दौरान दक्षिण से उत्तर की दिशा में सही लेन पर जा रहे एक ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.