समस्तीपुर, फरवरी 26 -- पूसा। पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग के बिरौली चौक के निकट मंगलवार की देर रात हाईवा-पिकअप की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक भी जख्मी हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन में जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो पिकअप समस्तीपुर से पूसा की ओर आ रहा था। जबकि हाईवा बिरौली गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान बिरौली चौराहा के निकट दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर काफी तेज होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे एवं आनन-फानन में चालकों को वाहन से निकाल कर ईलाज के लिए ले गये। लोगों ने बताया कि पिकअप बीच से टूट कर झुक गया है। जबकि हाईवा भी क्षतिग्रस्त है। घटना के बाद यातायात बाधित होने लगा। बाद में वाहनों को सड़क स...