भागलपुर, अप्रैल 10 -- पीरपैंती-मिर्जाचौकी एनएच 80 पर बुधवार की देर शाम ईश्वर नगर के पास जिस अनियंत्रित हाईवा के धक्के से मजदूर लक्ष्मण मंडल की मौत हो गई थी। उस हाईवा के गिरफ्तार चालक को गुरुवार को यातायात थाना भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज रावत ने बताया कि मृतक की पत्नी बिंदु देवी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। कहा है कि चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी परिचालन के कारण मेरे पति की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...