औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- उड़ीसा से सासाराम लाने की योजना नाकाम, कीमत चार करोड़ रुपये आंकी फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 33 कैप्शन: पुलिस के द्वारा बरामद किए गए गांजा भरे बोरे फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 32 कैप्शन- टीम के द्वारा हाइवा गाड़ी से निकाली जा रही गांजा की खेप औरंगाबाद/अंबा, संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के हरदत्ता गांव के समीप एनएच-139 पर बुधवार को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना के विशेष अभियान दल ने अंबा पुलिस के साथ एक हाईवा गाड़ी से बड़ी मात्रा में गांजा की खेप बरामद की है। नाकेबंदी कर हाईवा गाड़ी को रोका गया और और जांच में डाला के नीचे बनाए गए चैंबर से 23 बोरी गांजा बरामद की गई। इसकी कुल मात्रा लगभग 567 किलो है और अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। हाईवा चालक के रूप में रोहतास जिले के बिक्रमगंज ...