चतरा, मई 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। कोल हाइवा का आतंक सिर चढ़ कर टंडवा में नाच रहा है। बुधवार की सुबह दो राहगीरों की मौत की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी एक अनबोल मवेशी की मौत शुक्रवार की सुबह हो गयी। जबकि दो अन्य मवेशी घायल हैं। यह मवेशी टंडवा के ईश्वर यादव का था। इस घटना के बाद बारह घंटे तक टंडवा पिपरवार रोड में कोल ट्रांसपोर्टिग ठप रहा। इधर कांग्रेस नेता सुभाष दास के पहल पर ट्रांसपोर्टरो ने मवेशी मालिक को 90 हजार मुआवजा देने के बाद शाम छह बजे से कोल ट्रांसपोर्टिग आरंभ हुआ। यह हादशा सुबह छह बजे फोर लेन में सीआरपीएफ कैंप के पास हुई थी। यह भी पढ़ें- घटना के बाद जोरी में भी नो एंट्री लागू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...