हजारीबाग, अप्रैल 23 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग साइडिंग के पास बानादाग-कुसुम्भा रोड स्थित पुल के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। सड़क दुघर्टना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है । मृतका की पहचान बानादाग निवासी खैरून निशा 45 वर्ष के रूप में की गई। खैरुन निशा का निकाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन ‌उनके सोहर ‌उनको छोड़कर बाहर कमाने चला गया। वह अपने मायके बानादाग में रहकर जीवन यापन कर रही थी। उनका एक पुत्र है जो मजदूरी का काम करता है ‌। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि महिला अपने खेत से काम कर घर लौट रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- हाइवा की चपेट में आने से सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी की मौत घटना के बाद इलाके...