हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
रांची, अगस्त 20 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मखमंदरो स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के करकट निवासी प्रेम मुंडा के रूप में हुई है। मृतक के भाई आशीष मुंडा ने गुरुवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त की रात करीब नौ बजे प्रेम मुंडा बाइक से घर से रांची के लिए निकला था। मखमंदरो के पास मुख्य सड़क पर तेज गति से आ रहे हाईवा चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रेम मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को जब्त कर लिया। इस संबंध में रातू थाना में केस दर्ज किया गया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.