बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बीहट। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक पर मंगलवार की शाम हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को थाना पुलिस इलाज के लिए बेगूसराय लेकर गई है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि नया नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर के राजू कुमार एवं शिवम कुमार एक ही बाइक से बीहट रिफाइनरी रोड से निकलकर ज्योंहि चांदनी चौक पर पहुंचे कि तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर जख्मी हो गए। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। जख्मी में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- साहेबपुरकमाल में अलग-अगल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.