औरंगाबाद, मार्च 24 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर के सिरौंधा पुल के समीप मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हाईवा गाड़ी की चपेट में आकर एक साईकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीडीह निवासी तुलसी भुईयां के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद भुईयां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रमोद भुईयां साइकिल से अंजनवां-मंझौलिया स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान मोरम मिट्टी गिराकर लौट रही हाईवा गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रास्ते से गुजर रहे तीन हाइवा को निशाना बनाया और ईंट पत्थर से मारकर शीशा तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पीएसआई सुरेंद्र कुमार और पीएसआई रोहित कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.