गोड्डा, अप्रैल 5 -- महागामा, एक संवाददाता। बलबड्डा थाना क्षेत्र के कमल चक गांव में शनिवार सुबह एक हादसे में एक युवक की जान चली गई। खेत में गेहूं लोडिंग के दौरान हाईवा वाहन के पिछले हिस्से का डाला अचानक गिर जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।मृतक का नाम मुकेश यादव,पिता स्वर्गीय उपेंद्र यादव,ग्राम कमलचक का निवासी है।बताया जाता है कि मुकेश यादव शनिवार सुबह करीब सात बजे हाईवा लेकर अपने खेत में गेहूं लोड करने पहुंचे थे। साथ ही वे दो से चार बोरा गेहूं लोड कर चुके थे। इसी दौरान हाईवा के पिछले हिस्से के डाले को गुटका लगाकर सहारा दिया गया था।इसी बीच अचानक गुटका फिसल गया और हाईवा का डाला तेजी से नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर मुकेश यादव के माथे पर जोरदार चोट लगी। हा...