सिमडेगा, मार्च 1 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। खनन विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईवा और एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना के सुपूर्द कर दिया गया। बताया गया कि खनन विभाग की टीम को क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के क्रम में पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इधर खनन विभाग की कार्रवाई से प्रखंड में अवैध बालू एवं पत्थर का कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...