सोनभद्र, अगस्त 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने सोमवार को जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने विशेष रूप से हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं और मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुअरा, हिन्दुआरी, राबर्ट्सगंज ग्रामीण के अलावा अर्बन दुद्धी, नौटलिया, कोटा टू, चोपन अर्बन और घोरावल अर्बन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई। सभी केंद्रों पर कर्मचारी उपस्थित मिले। यह भी पढ़ें- किशनगंज: सामुदायिक बैठक में गर्भावस्था की शुरुआत से देखभाल, नियमित...