हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच और पोर्टल फीडिंग पर जोर
फतेहपुर, सितम्बर 23 -- फतेहपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आभा आईडी बनाने में तेजी लाने के साथ गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण, सभी जरूरी जांच और अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराने और पीएसएमए पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क की जानकारी देकर जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने योजनाओं में शत-प्रतिशत भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आने वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार ई-संजीवनी के माध्यम से टेली कंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.