सोनभद्र, मई 14 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित खेल मैदान इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा है।

खराब हाईमास्ट लाइट्स लगभग 20 लाख रुपये की लागत से लगाए गए तीनों हाईमास्ट लाइट कई महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे पूरा मैदान अंधेरे में डूबा हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों ने मैदान को अपना अड्डा बना लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंधेरे की वजह से ओपन जिम में लगे लोहे, बाउंड्री पर लगे पाइप, झंडा तथा पानी टंकी के कुछ लोहे के सामान तक चोरी हो चुके हैं।

अव्यवस्था और सुरक्षा मैदान में जगह-जगह शराब की बोतलें फोड़ी जा रही हैं और लोग कचरा भी फेंक रहे हैं, जिससे मैदान की सुंदरता लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सुबह और रात में बड़ी संख्या में लोग मैदान में टहलने आते थे, लेकिन अंधेरा और ...