आजमगढ़, अप्रैल 14 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जौमा गांव में सोमवार रात हाईमास्ट लाइट जलाने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के चाकू से हमला करने पर दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के ओकाश उर्फ सुग्गू पुत्र सलमान की रविवार को शादी थी। सोमवार को घर में दावत की तैयारी चल रही थी। उसके घर के पास हाईमास्ट लाइट लगी है। जिसका स्विच बंद किया गया था। जिससे अंधेरा था। गांव के एक व्यक्ति ने हाईमास्ट स्विच चालू कर दिया। यह भी पढ़ें- भरिगावां में मारपीट व चाकूबाजी में तीन घायल इसकी जानकारी होने पर पूर्व प्रधान के पुत्र ने विरोध शुरू कर दिया। जिससे विवाद बढ़ गया। पूर्व प्रधान के पुत्र और गांव के इस्लाम के बीच विवा...