रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब चोर धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामले में हाईडिल कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर नगदी, मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से फतेहगंज, बरेली निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि 20 मई की शाम मंदिर का द्वार बंद कर वह अपने घर चले गए थे। अगले दिन 21 मई की सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था। पुजारी के अनुसार चोर मंदिर में रखे चढ...