हाईटेक होगी सफाई व्यवस्था, 88.69 करोड़ की परियोजनाएं मंजूरी
बरेली, मई 11 -- शहर की सफाई व्यवस्था अब पूरी तरह हाईटेक और पर्यावरण अनुकूल होने जा रही है। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सिटीज 2.0 योजना के तहत बरेली स्मार्ट सिटी की 88.69 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने नगर निगम को हरी झंडी दे दी है। परियोजना के टीम लीडर मोहम्मद आजम ने बताया कि सभी परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही कार्य धरातल पर दिखाई देगा। शहर के कई इलाकों में बने ढलाव घर लंबे समय से बदबू और गंदगी की वजह बने हुए हैं। नई योजना के तहत इन्हें खत्म किया जाएगा। उनकी जगह व्हीकल टू व्हीकल सिस्टम लागू होगा, जिसमें छोटे वाहन सीधे बड़े कंपैक्टर वाहनों में कचरा ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए नए हुक लोडर और कंपैक्टर खरीदे जाएंगे। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.