कटिहार, अप्रैल 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। इस बार चुनाव पूरी तरह डिजिटल मोड में कराया जाएगा और पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का उपयोग होगा। प्रशासन का दावा है कि इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित बनेगी।जिले की 231 पंचायतों में होने वाले इस चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मिशन मोड में काम चल रहा है। 27 अप्रैल को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 11 मई तक दावा-आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। 25 मई को अंतिम मतदाता सूची और 29 मई को जिला गजट प्रकाशित किया जाएगा।जिला पंचायती राज पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव में कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया...