कानपुर, जून 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। माती मुख्यालय एसपी कार्यालय अब और अधिक हाईटेक होगा। अभी तक एक-एक कक्षों में चल रहे कई सेल के लिये अलग और आधुनिक कक्ष तैयार होगें। शासन से ढाई करोड़ के बजट से होने वाले इन कामों के लिये शुक्रवार को एसपी ने विधि विधान के साथ पूजन करके शिलान्यास किया। एसपी कार्यालय में कक्षों की कमी और छोटे होने के कारण कई विभाग मुसीबतों में काम कर रहे हैं। इन सबके लिये व्यवस्थित और आधुनिक सुविधा युक्त कक्ष निर्माण के लिये एसपी ने जिले से प्रस्ताव भेजा था। इसमें करीब ढाई करोड़ की लागत से पुलिस कार्यालय परिसर में स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आईजीआरएस, डीसीआरबी सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि का निर्माण किया जायेगा। इस काम की जिम्मेदारी यूपी सिडको को दी गई है। शुक्रवार को एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार...