नई दिल्ली, मई 23 -- राजधानी की संपत्ति पंजीकरण व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाईटेक रजिस्ट्रार कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। इन्हें पासपोर्ट सेवा केन्द्र की तरह आधुनिक, पारदर्शी, तकनीक आधारित और नागरिक-अनुकूल सेवा केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बदलाव से सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी, भ्रष्टाचार, दलाल संस्कृति या अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महत्वपूर्ण योजना की बैठक इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की। इसमें कुछ कंपनियों ने प्रेजेंटेशन पेश कर बताया कि कुछ राज्यों में तकनीक आधारित व्यवस्था, प्रशिक्षित स्टाफ और एकीकृत डिजिटल सेवाओं क...