बक्सर, जनवरी 31 -- वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में उन्नत बागवानी विषय पर तीन दिवसीय अवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया बागवानी से आर्थिक स्थिति किसानों को कैसे सुधरेगी बताया गया 17 जिले के किसानों ने भाग लेकर उन्नत बागवानी की जानकारी लिया फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज में संरक्षित खेती के माध्यम से उन्नत बागवानी विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिते शुक्रवार को देर रात तक प्रशिक्षण चलाकर समाप्त कर दिया गया। बामेती पटना के द्वारा वित्तपोषी इस सत्र में बिहार के विभिन्न जिलों से आए कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सहायक तकनीक प्रबंधक, प्रखंड तकनीक प्रबंधक और प्रगतिशील किसान शामिल होकर अपने ज्ञान को बढ़ाया। समापन समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पारस नाथ ने सभी प्रशिक्षणार्थियों ...