हाईटेक हुई मेरठ पुलिस विवेचकों को मिले टैबलेट
मेरठ, जून 15 -- जनपद के थानों में तैनात विवेचक (दरोगा) पारंपरिक कागजी फाइलों के बजाय डिजिटल माध्यम से विवेचना करेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने जनपद के विभिन्न थानों में तैनात विवेचकों को कुल 274 टैबलेट वितरित किए हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि इन टैबलेट के माध्यम से विवेचक घटनास्थल पर ही केस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। एफआईआर, केस डायरी, गवाहों के बयान, बरामदगी, साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों को तत्काल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा सकेगा।इससे न केवल विवेचना की गति बढ़ेगी बल्कि रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और उसकी निगरानी में भी आसानी होगी। नई व्यवस्था से कागजी कार्रवाई पर निर्भरता कम होगी और जांच प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित बनेगी। जिससे लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.