सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- सुलतानपुर, संवाददाता। इटकौली में एक करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हाईटेक नर्सरी का लाभ किसानों को मिलेगा। अच्छे प्रजाति के पपीते के पौध व सब्जी की बेहन लाने के लिए दूर-दराज की नर्सरियों में नही जाना होगा। उद्यान विभाग के सहयोग से नर्सरी में पपीता व सब्जी के 50 हजार से पौधों को तैयार किया गया है। किसान खरीदकर खरीफ में रोपाई कर सकते है। जिले के इटकौली में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की नर्सरी को उद्यान विभाग के माध्यम से हाईटेक बनाय गया है। शासन की ओर से नामित संस्था के ओर से नर्सरी को हाईटेक बनाने के बाद हैंडओवर कर दिया। नर्सरी के संचालन के लिए एक संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। उद्यान विभाग की देखरेख में हाइटेक नर्सरी में रेड लेडी पपीता 2 5हजार,पपीता 50 हजार, कद़दू वर्गीय सब्जियों के 20 हजार, मिर्च के 15 हजार व ...