समस्तीपुर, मार्च 24 -- हसनपुर। नयानगर गांव में आधे दर्जन राज्यों के सैकड़ों किसान हाईटेक खेती एवं बागवानी को देखने पहुंचे। पूर्व मुखिया सुधांशु कुमार के फार्म पर केले तथा अन्य फलों के बागान में लगाए गए सभी हाई-टेक कृषि उपकरणों को देखा और उसका अनुभव किया। किसानों ने ऑटोमेटेड फर्टिगेशन सिस्टम, माइक्रो इरिगेशन सिस्टम, वेदर स्टेशन और सॉइल सेंसर जैसी उन्नत सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने खेतों की निगरानी और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी प्रशंसा की। तामिलनाडु से आये भी के भी रामचन्द्रन, महाराष्ट्र से गणेश ननोट, प्रकाश पोपलवर, गुणवंत पाटिल, कर्नाटक से मनोहर संबंधम, हरियाणा से जीएस मान, गुजरात से मुकेश पटेल, मुंगेर से किशोर जयसवाल, मधुबनी से यदुवेन्द्र किशोर आदि कृषि के इस उन्नत विकास और प्रबंधन को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.