जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- बर्मामाइंस के हाईटेक इंग्लिश स्कूल चोरी कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सन्नी यादव से पुलिस अब रिमांड पर विस्तृत पूछताछ की तैयारी कर रही है। वर्ष 2023 से फरार चल रहा सन्नी शुक्रवार देर रात सिदो-कान्हू बस्ती से पकड़ा गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड में पूछताछ के दौरान चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका तथा सामानों की रिकवरी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। जांच टीम के अनुसार, सन्नी यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। चोरी कांड के बाद वह इलाके से गायब हो गया था और गुप्त रूप से कई स्थानों पर शरण ले रहा था। पुलिस का मानना है कि इतने लंबे समय तक फरार रहने के दौरान वह अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है, जिसकी जानकारी रिमांड में मिल सकती है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.