नवादा, मई 27 -- जिले के थानों को हाईटेक बनाने के लिए नई तकनीक से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी थानों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) की कैश 1.0 तकनीक से जोड़ा जाएगा। इसके बाद प्राथमिकी से लेकर अपराध व अपराधियों समेत अन्य सभी डेटा ऑनलाइन हो जाएंगे। इसे सरकार व संबंधित विभागों द्वारा केंद्रीकृत रूप से कहीं से भी देखा जा सकेगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से ज़ुड़ेंगे नालंदा के 9 थानेप्रशिक्षण कार्यक्रम नये सॉफ्टवेयर चालू करने से पहले इसके बारे में पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी देने के लिए जिले में लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), बिहार के संयुक्त तत्वावधान में सीसीटीएनएस के...