उरई, अप्रैल 17 -- माधौगढ़। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के रूरा गांव में शुक्रवार दोपहर में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 5 बीघा गेहूं की फसल राख होता देख किसान ने आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें वह भी झुलस गया। इसके बाद बिजली निगम की कार्य प्रणाली से नाराज किसानों ने माधौगढ़ - बंगरा पर रूरा गांव के पास रोड जाम कर दिया। सूचना पर तहसीलदार गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। जांच कर मुआवजा शीघ्र दिलवाने के आश्वासन पर दो घन्टे बाद जाम खुल सका।कोतवाली क्षेत्र के रूरा गांव में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी किसान उदयभान सिंह तोमर के खेत में गिर गई। यह भी पढ़ें- 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग ने 5 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिय...