बदायूं, अप्रैल 20 -- दहगवां। ब्लॉक क्षेत्र दहगवां के गांव कूबरी कामसहाय में रविवार को हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसान राजवीर पुत्र महावीर ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी थी। अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरी और फसल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर और ढीले तार लंबे समय से समस्या बने हुए हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। पीड़ित किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.