हाथरस, मार्च 27 -- सादाबाद। क्षेत्र के गांव बिसावर में आज दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। घटना पुलिस चौकी के सामने पथवारी मंदिर जाने वाले मार्ग की है। आग लगते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन उनकी तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्राम बिसावर निवासी उदय पाल का पथवारी मंदिर मार्ग पर गेहूं का खेत है। आज करीब दोपहर 2:30 बजे तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और देखते ही देखते खेत में आग भड़क उठी।आग की लपटें उठती देख पास में काम कर रहे किसानों ने तुरंत उदय पाल को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। किसानों ने मिलकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.