शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र के नवाजपुर गांव निवासी किसान की गेहूं की फसल हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में करीब एक एकड़ फसल नष्ट हो गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान बढ़ गया। किसान सिंघारा सिंह ने रौतापुर कला निवासी गुरमेल सिंह और सेवा सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खुटार-पुवायां रोड के पास गेहूं की फसल बोई थी। बताया गया कि तेज आंधी-बारिश के चलते फसल पहले ही गिर चुकी थी। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट लाइन में स्पार्किंग हुई, जिससे गेहूं में आग लग गई। आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं। राहगीरों की सूचना पर किसान और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन वाहन ...