हाईटेंशन लाइन से ट्रॉली में लगी आग,अफरातफरी
सीतापुर, जून 17 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गन्ने की खोई से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर- ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। देखते ही देखते ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। चालक ने किसी तरह ट्रैक्टर- ट्रॉली सड़क के किनारे की। इसके बाद ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग कर ट्रैक्टर लेकर वह भाग गया। ट्रॉली में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकमल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बिसवां थाना प्रभारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन से टकराकर गन्ने की खोई लदी ट्रॉली में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.