रुडकी, मई 12 -- भगवानपुर, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में कंटेनर पीछे हटाते समय हाईटेंशन लाइन से टकराया गया। इसमें चालक बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने आनन फानन में चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में मंगलवार को एक कंटेनर सामान लेकर आया था। इस दौरान चालक द्वारा कंटेनर को पीछे हटाया जा रहा था। तभी कंटेनर हाईटेंशन की लाइन से टकरा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...