इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- जसवंतनगर। थाना बलरई क्षेत्र में गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे खेत में आग लग गई। हालांकि थानाध्यक्ष की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को ग्राम गढ़ी दलेल की है, जहां अनिल कुमार के खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। खेत के ऊपर से 4 लाख वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन तथा पास से 11 केवी लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान कंबाइन का गेहूं निकालने वाला साइलेंसर 11 केवी लाइन में फंस गया, जिससे कंबाइन ड्राइवर जुनैद निवासी लखीमपुर करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से कंबाइन के टायरों में आग लग गई और आग ने खेत में पड़ी पराली को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब एक बीघा क्षेत्र जल गया। इसी दौरान गश्त पर जा रहे थानाध्यक्ष कृपाल सिंह की नजर पड़ी तत्काल उन्होंने मौके पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.