हाईटेंशन लाइन से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
इटावा औरैया, जून 6 -- भरथना। नगला अती गांव में खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। एक जून की शाम गांव निवासी 66 वर्षीय रामप्रकाश अपने खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान खेत में लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घायल को पहले उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें अगले दिन 2 जून को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रामप्रकाश के पुत्र अखिलेश ने बताया कि इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.