कन्नौज, मई 28 -- जलालाबाद। बिजली विभाग की लापरवाही गुरुवार को कस्बे के लोगों पर भारी पड़ गई। जीटी रोड किनारे पीपल के पेड़ से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की गर्मी से जल रही भारी डाल तड़के अचानक सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद करीब 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जबकि सड़क पर लंबा जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना गुरुवार भोर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। अचानक पीपल की भारी डाल जीटी रोड पर आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। डाल गिरते ही सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन चालकों को दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर हाईवे के रास्ते निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से घंटों मशक्कत के बाद पेड़ ...