रामपुर, दिसम्बर 17 -- हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन के कारण स्वार समेत दर्जनों गांव की सप्लाई दूसरे दिन भी दिन में बंद रही। बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन में फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं। जबकि ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टांडा से स्वार आ रही हाईटेंशन विधुत लाइन में दूसरे दिन लगातार ब्रेकडाउन रहा। जिसके चलते नगर सहित दो दर्ज़न गावों में करीब दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। खिदमत ए अवाम युवा समिति ने बिजली आपूर्ति के लिए टांडा-स्वार मार्ग पर लाइन जांच की मांग की हैं। गांवो के पास पेड़ों की पत्तियों और डालियों के हाईटेंशन लाइन से चिपके होने के कारण आए दिन बिजली ट्रिपिंग होती रहती है। बिजली गुल रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को परेशानी हो रही है। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.