लखनऊ, अप्रैल 22 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के तेरवा गांव निवासी मजदूर अंशू छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। उनका दाहिना हाथ कट गया। हाथ कटने से मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को गांव में छत से लाइन हटाने लिए शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने गांव में इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर घरों की छतों से लाइन हटाने की मांग की।22 मार्च को घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में अंशू चिपक गया था। गंभीर हालत में अंशू 28 को इलाज के लिए सीएचसी मलिहाबाद भेजा गया जहां से गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.