गोंडा, अप्रैल 8 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के झंझरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पथवलिया के पोर्टर गंज में स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन पर झुका विलायत का जर्जर पेड़ ग्रामीणों के लिए खतरा बन गया है। तेज हवा या बारिश के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल और आस-पास लगे पेड़ की डालियां सीधे बिजली के तारों को छू रही हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और बिजली बाधित होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को इस बारे मे जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि छोटी-छोटी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने वाला विभाग इतने बड़े खतरे को नजर अंदाज कर रहा है। ग्रामीणों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.