बदायूं, जनवरी 22 -- बिसौली। विद्युत उपकेंद्र दिसौलीगंज से रहेड़िया फीडर को जाने वाली 11 केवीए की लाइन को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय रहते चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्य को जल्दबाजी में पूरा कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीच से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को लेकर उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से एक्सएलपीई केबिल डलवाने की मांग की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद कुछ समय के लिए कार्य रोक दिया गया। हालांकि बाद में बिना ग्रामीणों को संतुष्ट किए कार्य पूरा कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। ग्रामीणों को तब खतरे का अहसास हुआ जब एक नीम के पेड़ के बीच से गुजर रही लाइन में लोहे के एंगल पर लगे इंसुलेटर के कारण अर्थिंग होने से एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.