कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव के रहने वाले एक ट्रक चालक ने मंगलवार रात में गांव के बाहर खेत में खड़े हाईटेंशन लाइन के खंभे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पतारी रनियां निवासी बाइस वर्षीय अंशू पाल पुत्र मनोज पाल ट्रक का चालक था। परिजनों के अनुसार इस समय वह किसी बात को लेकर गुमसुम रह रहा था। मंगलवार शाम को वह घर से निकला था। इसके बाद उसने रात में गांव से कुछ दूर खड़े हाईटेंशन लाइन के खंभे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक उसके वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह उसका शव हाईटेंशन लाइन के खंभे में फांसी पर लटका म...